भोपाल। ओल्ड कैम्पियन मैदान पर जी0एन0बुच खेल फेडरेषन के तत्वधान मे खेली जा रही आठवी गंगाधर शर्मा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में आज एक मुकाबला खेला गया जो कि एमपीसीसीएस और माखनलाल यूनिर्वसिटी के बीच खेला गया जीसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माखन लाल यूनिर्वसिटी की टीम 19.2 ओवरो में 90 रनो पर आल आउट हो गई जिसमें जीतेन्द्र ने 61 रन बनाये वहीं एमपीसीसीएस की और से बीरभान ने 3 और भागीरथ एवं रजनीष तिवारी ने 2-2 विकेट लिए 91 रनो का पीछा करने उतरी एमपीसीसीएस की टीम भागीरथ के आतिषी 37 और आदिल के 30 रनो के सहारे 7.2 ओवरो में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया इस प्रकार यह मैच एमपीसीसीएस ने 9 विकेट से जीतकर क्वार्टर फायनल मुकाबले में प्रवेष किया मैन आफ द मैच एमपीसीसीएस के भागीरथ को दिया गया ।

