39.8 C
New Delhi
Thursday, April 10, 2025

जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता 8 फरवरी से भोपाल में

भोपाल। 11 वीं जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन तात्याटोपे स्टेडियम टीटी नगर भोपाल में 8 से 12 फरवरी 20017 तक किया जाएगा। इसमें देश भर के लगभग 20 राज्यों के 350 खिलाड़ी/ आफीशियलस भाग लेंगे। स्पर्धा में देश के कई नामी-गिरामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी आज यहां पत्रकार वार्ता में आयोजन सचिव सुदेश सांगते व डॉ. राकेश मिश्रा ने दी। स्पर्धा का उद्घाटन दीपक जोशी स्कूल राज्य शिक्षा मंत्री करोंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वास सारंभ सहकारिता मंत्री करेंगे। इस मौके पर डॉ. भय्यू माहाराज, राजू भाई परमार चेयरमैन, श्रीमती गौरी सिंह अध्यक्ष टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया मौजूद रहेंगे।

मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस की उपलब्यिां
अनंत समय से चली आ रही खेल परंपरा से पूरा विश्व सुरभित है। 19 वीं सताब्दी के अंत में सॉफ्ट टेनिस खेल का उदय जापान में हुआ। इस खेल में एक विशेष प्रकार का रेकेट एवं नर्म गेंद उपयोग में लाई जाती है। लान टेनिस जैसे इंवेट में सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स डबल्स तथा टीम अवेंटस खेले जाते हैं। इस खेल की विधिवत शुरुआत 1973 में हुई तथा अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन का गठन हुआ और 1975 में विश्व की पहली चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। तब से लेकर आज तक हर चौथे वर्ष में सॉफ्ट टेनिस की विश्व चैम्पियनशिप/एशियन के आयोजन होते हैं।
सॉफ्ट टेनिस खेल कैसे खेला जाता है? सॉफ्ट टेनिस लान टेनिस की तरह खेला जाता है, इसके नियम भी लगभग लान टेनिस की तरह ही है। यह खेल लान टेनिस कोर्ट पर खेला जाता है। इसकी लंबाई 78 फीट एवं चौड़ाई 36 फीट होता है। सॉफ्ट टेनिस खेल में बॉल और रेकेट लान टेनिस से भिन्न होते हैं। इस खेल में उपयोग में ली जाने वाली गेंद में हवा भरी जाती है। इस हेतु छोटा बॉल पम्प उपयोग में लाया जाता है। खिलाड़ी जो रेकेट का उपयोग करते हैं। यह लान टेनिस से थोड़ा हल्का होता है। यह खेल 1 से 5 सेट का होता है। इस खेल में लान टेनिस की तरह ही 6 खिलाडिय़ों की टीम होती है, इसी में से सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स डबल्स तथा इवेंटस खेले जाते हैं। एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस सन् 1990 में 11 वें ओलम्पिक गेम्स का आयोजन बीजिंग (चीन) में किया गया। जहां पर सॉफ्ट टेनिस खेल को प्रदर्शन खेल के रुप में जोड़ा गया था। तब से यह गेम्स एशियन गेम्स में शामिल किया गया। सन् 2006 में दोहा कतर में 15 वें एशियन गेम्स सॉफ्ट टेनिस खेल का सफल आयोजन किया गया।
2010 के 16 वें एशियन गेम्स ग्वांगझू में भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम ने भाग लिया जिसमें म.प्र. सॉफ्ट टेनिस के सुदेश सांगते ने भारतीय टीम के कोच के रुप प्रतिनिधित्व किया। इसी प्रकार द्वितीय जूनियर विश्व सॉफ्ट टेनिस के सुदेश सांगते ने भारतीयटीम के कोच के रुप में प्रतिनिधित्व किया। इसी प्रकार द्वितीय जूनियर विश्व सॉफ्ट टेनिस चैम्पियनशिप अहमदाबाद में 19 नवंबर से 23 नवंबर 2014 तक सपंन्न हुई, जिसमें म.प्र. के चार खिलाडिय़ों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया तथा देवास के खिलाड़ी मोहिक गजधर ने रजत पदक प्राप्त कर इतिहास रचा तथा मप्र के खिलाडिय़ों ने मप्र शासन का खेल शिखर पुरस्कार विक्रम अवार्ड सॉफ्ट टेनिस के खिलाड़ी कु. अजंली ठाकुर को 2013 में तथा एकलप्य रिया डेविड, किर्ती चंदानी, सारा यादव, मोहिक गजधर, अरुणधती शर्मा एवं सुदेश सांगते को विश्वामित्र पुरस्कार प्राप्त हुआ। सॉफ्ट टेनिस खेल मप्र में 8 जिलों में खेला जा रहा है और मप्र के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं ने मप्र को कई पदक दिए हैं।
भारतीय सॉफ्ट टेनिस महासंघ से संबंद्धता एवं भारतीयखेल मंत्रालय भारत सरकार तथा भारतीय ओलम्पिक महासंघ से मान्यता प्राप्त। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में यह खेलअपना महत्वपूर्ण स्थान बनाता जा रहा है। भविष्य में विश्व के महत्वपूर्ण खेलों में इसका स्थान सुरक्षित होगा।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles