भोपाल। सरदार वल्लभ भाई पॉलीटेक्निक कॉलेज द्वारा एथलेटिक्स स्पोर्ट्स के दौरान भेल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित की गई। जिसके 400 मीटर बॉयज के फाइनल मुकाबले में कमलेश साहू अव्व्ल रहे, जबकि विशाल खराट द्वितीय और शिवशंकर तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मी. में प्रदीप कुमार ने बाजी मारी। शिवांशु यादव को दूसरा और विशाल खराटे को तीसरा स्थान मिला। स्पोर्ट्स डे की शुरुआत 800 मी. दौड़ से हुई। इसमें राहुल जोगी जीते। जबकि देवेश पाल दूसरे और इक़बाल अहमद तीसरे स्थान पर रहे। हीट में कमलेश साहू प्रथम, विशाल चौधरी द्वितीय और शिवम् विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने प्रतियोगिता का समापन किया।
अन्य परिणाम :
गर्ल्स फाइनल 100 मीटर : शबाना खातुन 16.8 सेकंड प्रथम, नेहा पर्ते 17.3 सेकंड द्वितीय और तनीषा मुकाती ने 17.7 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स फाइनल 400 मीटर : नेहा परते प्रथम, शबाना खातुन द्वितीय और निशा कुमारी तृतीय स्थान पर रही। वहीं 200 मीटर में तनीषा, सृष्टि और शुभांगी पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट बॉयज : 1. दिग्विजय सिंह, 2. डैरिन् जैकब, 3. प्रशांत सिंह। शॉटपुट गर्ल्स : 1. नेहा पर्ते, 2. शबाना खातुन, 3. पायल कावड़े। लॉन्ग जम्प बॉयज : 1. शिवांशु 4.86 मीटर, 2. विशाल, 3. मनीष। लॉन्ग जम्प गर्ल्स : नेहा पर्ते ने 3.73 मी, 2. विधि सिसोदिया, 3. शबाना खातुन। डिस्क थ्रो गर्ल्स : 1. शबाना खातुन, 2. शुभांगी, 3. विधि सिसोदिया। भाला फेक बॉयज : 1. चेतन, 2. प्रशांत, 3. डैरिन्।