34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

मुनिस की हैट्रिक से मेयर इलेवन हॉकी में जीता

भोपाल | मुनिस कुरैशी की हैट्रिक के सहारे मेयर इलेवन ने आरिफ नगर फीडर सेंटर को 5-1 से हराकर विधायक ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में धमाकेदार शुुरुआत की है। दिन के एक अन्य मैच में बदर इलेवन ने कामदार इलेवन को 5-3 से हराया। आरिफ नगर हॉकी मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में दिन के पहले मैच में मेयर इलेवन के लिए मुनिस ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक अपने नाम की। उनके अलावा साहिब और गुलफाम ने एक-एक गोल किए। दूसरे मैच में बदर इलेवन के लिए अहमद और नसीम ने दो-दो गोल किए जबकि जफर ने एक गोल किया। कामदार की तरफ से नदीम, फैजान और जुनेद ने गोल किए। यह मैच सीनियर बनाम जूनियर के बीच हुआ। इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी मो यूसुफ से टीमों का परिचय कराया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles