34.1 C
New Delhi
Friday, May 2, 2025

अकादमी के बाॅक्सर गौरव चैहान जर्मनी में करेगें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य बाॅक्सिंग अकादमी के मुक्केबाज गौरव चैहान 13 से 18 मार्च, 2017 तक जर्मनी में आयोजित केमेस्ट्री कप बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरव चैहान प्रदेश के एक मात्र खिलाड़ी है जिनका चयन दस सदस्यीय भारतीय खिलाड़ियों के दल में हुआ है। चैम्पियनशिप में गौरव चैहान 91 किलोग्राम भारवर्ग में खेल जौहर का प्रदर्शन करेंगे।

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गौरव चैहान के भारतीय टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने जर्मनी में आयोजित केमेस्ट्री कप बाॅक्सिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने के लिए गौरव चैहान को प्रोत्साहित किया है और पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हंै। संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने भी गौरव चैहान के भारतीय बाॅक्सिंग टीम में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। भारतीय टीम में देश के जिन 9 अन्य खिलाड़ियों का चयन हुआ है। उनमें अमित (49 किलोग्राम), दीपक सिंह (52 किलोग्राम), अक्षय (56 किलोग्राम), अंकुश दरिया (60 किलोग्राम), एम. थाॅमस मथाई ( 64 किलोग्राम), दुर्योधन सिंह (69 किलोग्राम), जयदीप (75 किलोग्राम), रेयाल पुरी (81 किलोग्राम) और प्रवीण कुमार ($91 किलोग्राम) शामिल हैं। गौरतलब है कि औरंगाबाद के साई में आयोजित इंडिया कैम्प में उक्त खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ है। गौरव चैहान बाॅक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles