भोपाल | खेल विभाग ने ब्लू लाइन को 1-0 से हराकर विधायक ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली। फाइनल का एक मात्र गोल खेल विभाग की ओर से प्रशांत थापा ने किया। वे मैन आफ द मैच रहे। जबकि ब्लू लाइन के गणेश प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे। खेल विभाग के शुभम बेस्ट गोलकीपर रहे। पुरस्कार वितरण राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने किया। विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपए भेंट किए। जबकि उपविजेता टीम को 5100 रुपए मिले।

