30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

अकादमी के घुड़सवारों ने दूसरे दिन भी जीते तीन पदक

भोपाल। नई दिल्ली में चल रही देहली इक्वेस्टियम चैम्पियनशिप में मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अकादमी के खिलाड़ियांे ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रदेश की ख्ेाल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया एवं संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ग्रुप-1 के जम्पिंग टीम इवेन्ट में अकादमी के खिलाड़ी अक्षत जोशी और आदित्य आयुष ने एक स्वर्ण पदक अर्जित किया। जबकि गु्रप-1 जम्पिंग के ही टीम इवेन्ट में आदर्श राठौर और उमर अली ने एक रजत तथा ग्रुप-2 हेक्स इवेन्ट में परि श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीता। यह खिलाड़ी अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक केप्टन भागीरथ के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles