25.2 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026

‘‘अंकुर लीग में मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने अरेरा अकादमी को 19 रनों से हराया ’’

भोपाल। अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंकुर लीग अंडर-14 एवं अंडर-16 2017-18 के अंडर-14 वर्ग में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी और अरेरा क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रनों का लक्ष्य रखा मयंक की ओर से बल्लेबाजी करते हुए दीपेश यदुवंशी 48 रन और प्रारब्ध मिश्रा 37 रन, देवराज 12 रन, गौरव 07 रन, योगेश 9 रन बनाकर अपनी टीम को योगदान दिया। अरेरा क्रिकेट अकादमी की ओर से गंेदबाजी करते हुए वेदांत घोड़की, रोहित रजक और आयुश इंगले ने 2-2 विकेट एवं नीरज सिंह ग्रोवर व मयंक ने 1-1 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किये। जवाब में अरेरा अकादमी की टीम 34 ओवरों में 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी, अरेरा अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित करोले 49 रन, वेदांत घोड़की 33 रन, अदम्य पचौरी 22 रन बनाकर अपनी टीम को योगदान दिया। मयंक चतुर्वेदी अकादमी की ओर से गंेदबाजी करते हुए ध्रुवराज अवस्थी और अक्षत मीना ने 3-3 विकेट, याजुश मिश्रा, आर्यन देव तिवारी और प्रारब्ध मिश्रा ने 1-1 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किये। इस तरह मयंक चतुर्वेदी ने अरेरा अकादमी को 19 रनों से हरा दिया। मैच का मैन ऑफ द मैच 03 विकेट लेने वाले धु्रवराज अवस्थी को अरेरा क्रिकेट अकादमी के कोच सुरेश चेनानी ने पुरस्कार प्रदान किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles