भोपाल। म.प्र. शतरंज संघ के तत्वावधान में ग्वालियर में दिनांक 14.04.17 से 16.04.17 तक खेली गई म.प्र. राज्य सब-जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में एकेडमी ऑफ चैस एज्यूकेशन भोपाल के शतरंज खिलाड़ी ईशान खनूजा ने अंडर-7 बालक वर्ग में तृतीय, परिधी श्रीवास्तव ने अंडर-13 बालिका वर्ग में तृतीय तथा लक्षेश मोहन गुप्ता ने अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। शतरंज खिलाड़ियों की इस सफलता पर भोपाल जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आशीष शर्मा, सचिव दीपक चिवन्डे, अनिल श्रीवास्तव, शंकर भूनि, हर्षिता शुक्ला तथा एकेडमी ऑफ चैस भोपाल के सभी सदस्यों ने बधाई दी।

