भोपाल | सातवीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए ‘ए‘ डिवीजन बालक वर्ग के क्वार्टर फायनल मुकाबलों मे हाॅकी ओडिशा ने हाॅकी महाराष्ट्र को 7-3 से तथा हाॅकी पंजाब ने हाॅकी हरियाणा को 2-1 से परास्त कर सेमीफायनल में जगह बनाई। इसी तरह तीसरे क्वार्टर फायनल मुकाबले में स्टील प्लांट स्पोट्र्स बोर्ड ने गंगपुर ओडिसा को 5-1 से और स्पोट्र्स अॅथारटी आॅफ इंडिया (साई) ने उत्तर प्रदेश हाॅकी को 2-1 से शिकस्त देकर सेमीफायनल में जगह बनाई। सेमीफायनल मुकाबले 29 अप्रैल को तथा फायनल मुकाबले 30 अप्रैल को खेले जाएगें। प्रतियोगिता के अंतर्गत आज से ‘बी’ डिवीजन बालिका वर्ग में मुकाबले प्रारंभ हुए। इसके तहत आज 8 लीग मैच खेले गए। आज खेले गए पहले क्वाटर फायनल मैच मंे हाॅकी ओडिसा ने 7-3 से हाॅकी महाराष्ट्र को परास्त किया। पंजाब और हरियाणा के बीच दूसरे क्वार्टर फायनल मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह ने 30वें मिनट में और कंवलजीत सिंह ने 42वें मिनट में फील्ड गोल किया जबकि हरियाणा के खिलाड़ी विशाल अंतील ने 68वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल दागा। इस तरह यह मैच पंजाब ने 2-1 से जीत लिया।
‘बी’ डिविजन बालिका वर्ग में आज खेले गए मुकाबलों में हॉकी आंध्रप्रदेश ने बंगाल हॉकी एसोसिएशन को 9-2 से, हाॅकी पांडुचेरी ने विदर्भ हॉकी एसोसिएशन को 1-0 से, हॉकी हिमाचल ने मणिपुर हॉकी को 3-1 से, हॉकी मिजोरम ने हॉकी जम्मू-कश्मीर को 10-0 से, आसाम हॉकी ने हॉकी बिहार को 2-0 से, तेलंगाना हॉकी ने गोवा को 3-2 से तथा हॉकी हिमाचल ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात हॉकी एकेडमी को 4-2 से परास्त किया। हॉकी मध्य भारत और हॉकी बेंगलुरु के मध्य खेला गया रोमांचक मैच 3-3 से बराबरी पर रहा। जबकि राजस्थान और त्रिपुरा के मध्य होने वाला मैच त्रिपुरा टीम की अनुपस्थिति के चलते नहीं हुआ।
आज होने वाले मैच प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘बी’ डिवीजन बालिका वर्ग में 28 अप्रैल, 2017 को ऐशबाग स्टेडियम पर प्रातः 7.30 बजे हॉकी मध्य प्रदेश विरुद्ध हॉकी राजस्थान, 9.00 बजे आसाम हॉकी विरुद्ध त्रिपुरा हॉकी, 10.30 बजे हॉकी मध्य भारत विरुद्ध गोवा हॉकी, 3.00 हॉकी बेंगलुरु विरुद्ध हॉकी हिमाचल तथा 4.30 बजे तेलंगाना हॉकी विरुद्ध स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात हॉकी एकेडमी के बीच मैच खेले जाएंगे। इसी तरह मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर प्रातः 7.30 बजे केरला हॉकी विरुद्ध हॉकी पांडिचेरी, 9.00 बजे हॉकी आंध्र प्रदेश विरुद्ध विदर्भ हॉकी एसोसिएशन, 3.00 बजे हॉकी गुजरात विरुद्ध हॉकी जम्मू एंड कश्मीर और 4.30 बजे हॉकी हिमाचल विरुद्ध मिजोरम के मध्य मैच खेले जाएंगे।