34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

एशिया चैम्पियनशिप: क्वार्टर फाइनल में पहला सेट जीत बाहर हुईं सिंधु

बुहान | ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले में पहला गेम जीतने के बावजूद बाहर हो गई। सिंधु को चीन की ही बिंगजियाओ के खिलाफ शिकस्त के साथ बाहर होना पड़ा। चौथी वरीय सिंधु को चीन की आठवीं वरीय खिलाड़ी के खिलाफ एक घंटा और 17 मिनट में 21-15, 14-21, 22-24 से हार झेलनी पड़ी। सिंधू की हार के साथ टूनार्मेंट में भारत का अभियान खत्म हो गया है। सिंधू ने पहले गेम में 4-4 के स्कोर के बाद बढ़त बनाई और फिर इसे कायम रखते हुए गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधु हमेशा पिछड़ी रही। बिंगजियाओ ने जल्द ही 13-7 की बढ़त बनाई। सिंधु ने कुछ अंक अपने नाम किये लेकिन चीन की खिलाड़ी ने गेम जीत लिया। तीसरे और निणार्यक गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। सिंधू शुरुआत में पिछड़ी लेकिन 16-16 पर उन्होंने बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद स्कोर 19-19 हुआ। चीन की खिलाड़ी ने मैच प्वाइंट हासिल किया लेकिन सिंधु ने 20-20 और फिर स्कोर 21-21 किया। सिंधु ने 22-21 पर मैच प्वाइंट हासिल किया लेकिन बिंगजियाओ ने लगातार तीन अंक के साथ मैच जीत लिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles