आरपीएम के तैराकों ने जीते 140 पदक

0

भोपाल। आरपीएम अकादमी के तैराकों ने पिछले दिनों आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 75 स्वर्ण सहित कुल 140 पदक जीते। इसमें 41 रजत और 24 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रकाश तरण पुष्कर के तरणताल में आयोजित प्रतियोगिता आठ आयु समूहों में खेली गई। इसमें आदित्य प्रताप सिंह ने सर्वाधिक दस स्वर्ण पदक जीते है। जबकि अभिनव रावत और अंकिता रावत ने छह-छह स्वर्ण अपने नाम किए। पांच स्वर्ण जीतने वालों में आदया खरे, अश्लेषा सप्रे, निमिषा भट्टाचार्य, तनमय शिंदे, शामिल हैं। सुमेधा, इशिता परिहार, यश प्रतात सिंह, और सानिध्य चौबे ने सोने का चौका जड़ा है। हमजा सिद्दीकी, नवनीता सिंह, निनाद जैन, कार्तिकेय गुप्ता, ने तीन स्वर्ण जीते। राइमा भारद्वाज, स्वयं टाकलकर और कुशाग्र मेहरा ने दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सौम्या वर्मा, कामाक्षी गौड़, वशंज खन्ना,मैत्री गुप्ता को एक-एक स्वर्ण मिले। अन्य रजत व कांस्य पदक विजेताओं में अनुष्का पटवा, युविका मेरौठा, अन्वेश सिंह, सैय्यद रीमाज हसन, कनिष्क सिंह, दिविजा सिंह, सानिध्य चौकसे, मोयरा दुबे, अक्षरा त्रिपाठी, एमन जारा सिद्धीकी, अभिनव खन्ना, सुधांशु शर्मा शामिल हैं।