भोपाल। अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंकुर लीग 2017 के अंडर-14 वर्ग के इंटर क्लब मैच में अंकुर क्रिकेट अकादमी यलो एवं अंकुर क्रिकेट अकादमी ब्लू के बीच मैच खेला गया। अंकुर क्रिकेट अकादमी यलो के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। अंकुर क्रिकेट अकादमी ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 234 रन पर ऑल आउट हो गई। राम सक्सेना ने 45 रन, मैथ्यू जोसफ 39 रन, कनिष्क गौतम 27 रन, खुशाल 26 रन, क्रिश चौधरी 16 रन एवं अदविक सूद ने 11 रन बनाकर अपनी टीम को योगदान दिया।
अंकुर क्रिकेट अकादमी यलो की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 3 विकेट, दक्ष ताम्रकर 3 विकेट, लोहिताक्ष नेमा ने 2 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किये। जवाब में अंकुर क्रिकेट अकादमी यलो ने बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवरों 198 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। तिलक लोंडे ने 36 रन, कुलदीप यादव 34 रन, अराध्य बापट ने 13 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। अंकुर क्रिकेट अकादमी ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत चौधरी ने 4 विकेट, अमन डावर ने 3 विकेट एवं राम सक्सेना ने 3 विकेट अपनी टीम के लिए प्राप्त किये। इस तरह अंकुर क्रिकेट अकादमी ब्लू ने 36 रनों से यह मैच जीत लिया। मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार 4 विकेट लेने वाले निशांत चौधरी, (असनानी पिर्यसन स्कूल, कटारा हिल्स, कक्षा 8) को मनीष सिंह, स्पोर्टस प्रमोटर्स द्वारा प्रदान किया गया।

