भोपाल। स्थानीय ऑल सेंट्स कॉलेज, गांधी नगर पर खेली जा रही लिटिल मास्टर क्रिकेट ट्राफी टुर्नामेंट में आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर जे.पी. यादव के पुत्र ने दौहरा प्रदर्षन करते हुये अंकुर को क्वाटर फायनल में पहुंचाया। आज सुबह मंयक के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया अंकुर को और उनका यह निर्णय बहुत मंहगा साबित हुआ जब अंकुर के तनिषक यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 63 रनों की पारी खेली उनके साथ आषुतोष ने भी 75 रनों की पारी खेली । निर्धारित 50 ओवरो में 244 रनों का विषाल स्कोर मंयक के खिलाफ रखा । मंयक क तरफ से रजक और प्रतीक ने 2-2 विकेट लिये। 244 रनों का विशाल स्कोर का पीछा करते हुये मंयक की पूरी टीम 144 रनों पर सीमट गई और तनिषक यादव की फिरकी गेंदबाजी के आगे नही टिक सकी। तनिषक ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 9 ओवर में 32 रन देकर 5 खिलाड़ियों को पावेलियन पहुंचाया। अमन ने 2 और आषुतोष ने 2 विकेट लिये। मंयक की तरफ से गौरव ने 16 और आर्यन ने 11 रनों का योगदान दिया।
आज का मैच ऑफ द मैच आयोजन सचिव श्री अनवर उसमानी ने दिया।
फिक्चर
आज का मैच सेंट माईकल और उड़ान के बीच सुबह 07ः00 बजे खेला जायेगा।

