23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

राज्य तैराकी में भोपाल टीम बनी ओवर ऑल चैंपियन

भोपाल। तैराकों के उम्दा प्रदर्शन से भोपाल जिला नौ साल बाद राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन बना। प्रकाश तरण ताल में आयोजित 46वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भोपाल ने 718 अंक हासिल कर पहला स्थान बनाया। जबकि इंदौर 687 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को भोपाल के तैराकों ने नौ स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य पदकों पर कब्जा किया। इसके साथ ही भोपाल के पदकों की कुल संख्या 145 पहुंच गई है। अंतिम दिन भोपाल से सानिध्य चौकसे, मनह त्यागी इशिता परिहार, सुमेघा दुबे, अंकिता रावत, अषिलेषा सप्रे, कप्तान आध्या खरे, कुशाग्र मेहरा और कातिकेय गुप्ता ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते, वहीं निनाद जैन, निमिषा भट्टाचार्य, महक बत्रा, मो हमिजा सिद्धकी, नवनीता सिंह और आदित्य प्रताप सिंह ने रजत पदक हासिल किया। साथ ही कातिकेय गुप्ता, अनमोल पांडे, आदित्य प्रताप सिंह, राइमा भारद्वाज, वंशज खन्ना, आर्यन एस. गणेश और प्रखर परिहार के हाथ कांस्य आया। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण विधायक मुकेश चतुर्वेदी, मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भोपाल तैराकी संघ के अध्यक्ष लिलि अग्रवाल, सचिव रामकुमार खिलरानी और उपाध्यक्ष संजय शिंदे ने किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles