27.2 C
New Delhi
Monday, June 2, 2025

भोपाल की खुशबू भारतीय महिला हॉकी के कोर ग्रुप में

भोपाल। शहर की युवा हॉकी खिलाड़ी खुशबू का चयन देश की टॉप 33 जूनियर हाॅकी खिलाड़ियों में हुआ है। वे कोर ग्रुप में चयनित भोपाल की एकलौती महिला हॉकी खिलाड़ी हैं। खुशबू के अलावा ग्वालियर में संचालित मप्र महिला हॉकी अकादमी की चार खिलाड़ी भी इस ग्रुप में चुनी गई हैं। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के नाम घोषित किए, जिन्हें हाई परफार्मेंस निदेशक डेविड जॉन के मार्गदर्शन में चयन ट्रायल के बाद चुना गया है। इसमें मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी की गोलकीपर बिचू देवी, डिफेंडर इशिका चौधरी, मिडफील्डर सुमन देवी व साधना सेंगर के नाम है। खुशबू जहांगीराबाद में रहती हैं और पुरुष खिलाड़ियों के साथ मयूर पार्क स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में अभ्यास करती हैं।
रोज पैदल जाती हैं मैदान
गरीब घर से ताल्लुक रखने वाली यह खिलाड़ी प्रतिदिन पांच से सात किलोमीटर पैदल चलकर मैदान पहुंचती है। उनमें हॉकी को लेकर जबरदस्त् लगन है। उसी जूनुन के चलते उन्हें मंगलवार का भारत की कोर ग्रुप खिलाड़ियों में चुना गया है। इन सभी खिलाड़ियों को भारतीय जूनियर महिला हॉकी कोच बलजीत सिंह सैनी ट्रेनिंग देंगे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles