भोपाल। प्रदेश के प्रिंस परमार और चंपा मौर्य की जोड़ी ने केनो सलालम वर्ल्ड कप-1 के मिश्रित युगल इवेंट में चौथा स्थान हासिल किया है। चैक गणराज्य के प्राण शहर में आयोजित प्रतियोगिता के सी-2 इवेंट में इस जोड़ी ने यह उपलब्धि हासिल की। इस स्पर्धा में 50 से अधिक देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया हैं। अब यह दोनों खिलाड़ी 23 से 25 जून तक जर्मनी के आग्सवर्ग में आयोजित केनो-सलालम वर्ल्ड कप-2 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों को जर्मनी के कोच हेनरिक बीटेक तथा भारतीय प्रशिक्षक फिलिप मैथ्यू और सहायक प्रशिक्षक अस्टिन ने प्रशिक्षित किया हैं। बता दें कि खेल विभाग ने दो साल पहले ही महेश्वर में देश का पहला सलालम कोर्स तैयार किया है।

