अंकुर और सागर ने जीता कांस्य

0

भोपाल। मध्य प्रदेश फेंसिंग (तलवारबाजी) अकादमी के सुशील रैकवार और अंकुर जैन ने कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में एक-एक कांस्य पदक हासिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने ईपी व्यक्तिगत इवेंट में यह पदक जीते। प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह दोनों खिलाड़ी तात्या टोपे स्टेडियम में फेंसिंग कोच भूपेन्द्र सिंह के प्रशिक्षण हासिल करते हैं।