भोपाल। भोपाल के स्केटरों ने ऑल इंडिया पृथ्वीराज सिंह गहलोत मेमोरियल ओपन रोलर स्केटिंग गोल्ड कप के पहले दिन सोमवार को 39 पदकों पर कब्जा जमाया। इसमें 19 स्वर्ण, 8 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। उदयपुर में स्पर्धा के क्वॉड्स बालिका वर्ग में माही, तृतीक्षा, रिया व जसप्रीत ने दो-दो स्वर्ण जीते, अवनी को एक स्वर्ण मिला, जबकि बालक वर्ग में गौतम, सागर और अभिषेक ने दो-दो स्वर्ण मिले, तो अयाम और आदित्य ने एक-एक सुनहरे तमगे जीते। वहीं इन लाइन बालिका में राजनंदनी और रिषिका ने दो-दो और सुखप्रीत को एक गोल्ड मिले, जबकि बालक वर्ग में शिवोम बेस ने एक स्वर्ण जीता। यह खिलाड़ी स्केटिंग कोच अमर भटकर से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

