34.9 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

वर्ल्‍ड हॉकी लीग सेमीफाइनल 2017: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हाराया

नई दिल्ली। वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल में बुधवार को भारत और नीदरलैंड्स का सामना हुआ। इसमें भारत नीदरलैंड से 3-1 से हार गया। भारत की स्थिति शुरू से ही कमजोर रही। नीदरलैंड ने लगातार दो गोल कर दिए थे। भारत के लिए बीच में आकाशदीप ने एक गोल किया। लेकिन नीदरलैंड ने अंत तक बढ़त बनाए रखी। दोनों टीमें पूल-बी के अपना अंतिम मुकाबला खेल रही हैं। दोनों का प्रयास शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल खेलना होगा। भारत ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब उसकी कोशिश अपनी बेहतरीन लय को बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जाने की होगी। भारत ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को 4-1 से दूसरे मैच में कनाडा को 3-0 से और तीसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि इन टीमों का खेल भारत से दोयम दर्जे का था, लेकिन अब उसके सामने वो टीम है जो भारत से कई मजबूत और खतरनाक है। विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त नीदरलैंड्स की टीम छठे स्थान वाली भारत से कई ज्यादा आक्रामक हॉकी खेलने के लिए जानी जाती है। उसने पाकिस्तान को 4-0 से, स्कॉटलैंड को 3-0 से मात दी थी। सोमवार को उसने कनाडा को 3-1 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया। अब भारत और नीदरलैंड्स पूल-बी में शीर्ष स्थान के लिए मुकाबला करेंगी। इससे पहले यह दोनों टीमें पिछले साल हुए रियो ओलम्पिक में भिड़ चुकी हैं, जहां नीदरलैंड्स ने 2-1 से हराया था। इससे पहले 2015 में भारत ने नीदरलैंड्स को शूटआउट में 3-2 से मात दी थी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles