भोपाल। एलएनसीटी राइटर्स ने जबलपुर जिला बेसबॉल संघ द्वारा आयोजित चौथी
जबलपुर बेसबॉल लीग में तीसरा स्थान हासिल किया। लीग में एलएनसीटी राइटर्स
ने तीन इनिंग के मुकाबले में बेसबॉल शूटर को 5-2 से हराकर तीसरे स्थान पर
कब्जा जमाया।
मेडिकल कॉलेज मैदान पर लीग के फाइनल में बेसबॉल बूस्टर ने जबलपुर टाइगर्स
को 4-3 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। एलएनसीटी जबलपुर के डायरेक्टर
सिद्धार्थ राय के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर
जबलपुर बेसबॉल संघ के अध्यक्ष रोहित तिवारी, सचिव विनोद ठाकुर,
अंतरराष्ट्रीय निर्णायक पंकज जैन, हरपाल सिंह राजपूत विशेष रूप से
उपस्थित थे। प्रतियोगिता में ईशान विजन को बेस्ट हिटर, सिद्धार्थ वैष्णव
को बेस्ट पिचर, अनुज पटेल बेस्ट कैचर, प्रद्युम्न पटेल बेस्ट आॅलराउंडर,
सत्यम राय बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। लीग में जबलपुर, होशंगाबाद,
रायसेन, मंदसौर, नीमच, भोपाल खरगौन आदि की टीमों ने हिस्सा लिया था। इस
अवसर पर विक्रम अवार्डी पी रॉबिन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयराज बर्मन को
सम्मानित किया गया।

