नई दिल्ली। किदांबी श्रीकांत के रूप में देश ही दुनिया में बैडमिंटन को एक नया चेहरा मिल गया है। जिसके बाद से किदांबी श्रीकांत से हाथ मिलाने को लेकर कई कंपनियां कतार में खड़ी हैं। किदांबी ने रविवार को ऑस्टेलियन ओपन जीत कर लगातार दो सुपर सिरीज टाईटल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
श्रीकांत ने सिडनी में चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग को 22-20, और 21-16 से दो सीधे सेटों से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहेल बीते रविवार को ही श्रीकांत ने इंडोनेशियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। श्रीकांत वर्ल्ड रैंकिंग में अभी 11वें नंबर पर हैं लेकिन ये उम्मीद जताई जा रही है कि अगली रैंक जारी होने पर वो टॉप-10 में उनका नाम आ जाएगा।
खबरों की मानें तो एक बड़ी टायर कंपनी, एक कंज्यूमर गुड और एक बड़ी डिजीटल कंपनी श्रीकांत से हाथ मिलाने के लिए इनके एजेंट से बात कर रहे हैं। पिछले कई सालों तक इंडियन बैडमिंटन का नाम साइना नेहवाल और पीवी सिंधु के नाम के साथ चलता था, उनके साथ भी कई बड़ी कंपनियों का करार हुआ था। पिछले दो हफ्तों में ही कई कंपनियों ने बेस लाइन वेंचर्स के साथ बात-चीत की है। बेसलाइन वेंचर्स वही कंपनी है जो श्रीकांत के पर्सनल मैनेजमेंट को हैंडल करती है। एक बड़ी टायर कंपनी ने जहां श्रीकांत को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की पेशकश की वहीं एक कंज्यूमर गुड्स कंपनी ने अपने एनर्जी ड्रिंक को प्रोमोट करने के लिए श्रीकांत के साथ करार करने की कोशिश कर रही है। इन दो डीलों के लिए श्रीकांत को लगभग 03 करोड़ तक का भुगतान मिल सकता है।
रविवार को जैसे ही श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मैच में चेन लोंग को हराया इसके साथ ही एक बड़ी डिजीटल कंपनी ने भी इनकी पीआर कंपनी से बात-चीत शुरू कर दी। अगर ये डील फाइनल हो जाती है तो इसके लिए श्रीकांत को लगभग 2 से 2.5 करोड़ तक का भुगतान किया जा सकता है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक बेसलाइन वेंचर्स के को-फाउंडर और मैनेजिंग ने कहा कि, “हम जल्द ही इसको लेकर कुछ अनाउंसमेंट कर सकते हैं।”

