भोपाल। द्रक्षा शेख ने 14वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सब जूनियर ग्रुप में स्वर्ण पदक जीता, वहीं शुभम सेंगर और आर्यन वर्मा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। यह सभी मुक्केबाज मानसरोवर स्कूल में पढ़ते हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर गौरव तिवारी, प्राचार्य रश्मि ठाकरे और बॉक्सिंग कोच भारत पंसोरिया ने खुशी जाहिर की।

