कैंपियन स्कूल के आराध्य श्रीवास्तव ने जीता रजत पदक

0

भोपाल। कैंपियन स्कूल के आराध्य श्रीवास्तव ने नेपाल में आयोजित 10वीं एनएसकेए 2017 इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। यह पदक उन्होंने 7-8 आयु वर्ग की कुमिते में जीता है। प्रतियोगित भारत नेपाल सहित दस देशों के खिलाड़ियों ने हिस्से दारी की। आराध्य कोच वीपी सिंह राणा के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखार रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कोच ने खुशी जाहिर की।