31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

रेलवे मैदान पर सिटी ब्लू ने एचएनसी को 3-1 से हराया

भोपाल। कपिल के दो गोलों की मदद से सिटी ब्लू ने 12वीं भोपाल फुटबॉल लीग में एचएनसी की टीम को 3-1 से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की है। रेलवे मैदान पर खेले गए इस मैच में गुरुवार को सिटी ब्लू ने शुरुआत से ही आक्रमक फुटबाल खेली। इसका नतीजा यह रहा की दूसरे ही मिनट में उसे 1-0 की बढ़त मिल गई। यह गोल अभिषेक के बूट से आया।
शुुरुआत में ही गोल खा जाने से तिलमिलाए एचएनसी ने जवाबी हमला बोला। इसमें वह पांचवें ही मिनट में सफल हो गया। जब ध्यान ने बगैर कोई गलती किए अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। उसके तुरंत बाद ही सिटी ब्लू के कपिल ने 11वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ में एक बार फिर दोनों टीमें तरोताजा होकर मैदान पर उतरी। एचएनसी ने बराबरी हासिल करने के लिए आक्रामक रुख अख्तियार किया। लेकिन इस योजना में उसका डिफेंस कमजोर पड़ गया और सिटी ब्लू के खिलाड़ियों ने इसका फायदा उठाते हुए एक गोल और ठोक दिया। यह गोल कपिल ने ही 41वें मिनट में किया। इस गोल से सिटी ब्लू की टीम 3-1 से आगे हो गई। इसके बाद का समय खेल सिटी ब्लू रक्षात्मक अंदाज में खेलते हुए बिता दिया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles