40.6 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

भारत बनाम श्रीलंका 2nd टेस्ट, फॉलो-ऑन खेल रही श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेले जा रहे इस मैच पर टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ चुकी है। पहली पारी में 183 रनों पर ऑलआउट होने के बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में सात रनों पर पहला विकेट गंवा दिया। उमेश यादव की गेंद पर उपुल थरंगा दो रन बनाकर आउट हुए।
श्रीलंका की पहली पारी 183 रनों पर सिमट गई और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेजबान टीम को फॉलोऑन दे दिया है। पहली पारी के आधार पर अभी भी टीम इंडिया श्रीलंका से 439 रनों से आगे है। आर अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट झटके, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने दो-दो जबकि उमेश यादव ने एक विकेट लिया। श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली।
श्रीलंका के ऑलआउट होने के साथ तीसरे दिन का लंच ब्रेक भी हो गया। इससे पहले श्रीलंका ने 171 रनों पर नौवां विकेट गंवाया था। दिलरुआन परेरा 25 रन बनाकर आर अश्विव की गेंद पर बोल्ड हुए। श्रीलंकाई पारी का आखिरी विकेट लेकर अश्विन ने पांच विकेट पूरे किए। इस तरह से वो एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह से भी आगे निकल गए हैं। रंगना हेराथ दो रन बनाकर मोहम्मद शमी का दूसरा शिकार बने थे। निरोशन डिकवेला 51 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए थे। इससे पहले धनंजय डिसिल्वा रविंद्र जडेजा की गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हुए थे। पूर्व कप्तान एंजलो मैथ्यूज 26 रन बनाकर आउट हुए थे। आर अश्विन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने उनका स्टनिंग कैच लपका था।

मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने श्रीलंकाई कप्तान कप्तान दिनेश चंडीमल और कुसल मेंडिस का विकेट लेकर मेजबान टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया था। चंडीमल 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। इसके बाद उमेश यादव ने मेंडिस का विकेट झटका। मेंडिस 24 रन बनाकर कप्तान विराट कोहली को कैच थमा बैठे। इसके बाद मैथ्यूज और निरोशन डिकवेला ने तेजी से रन जोड़े। इन दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई।
मैच के दूसरे दिन श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 50 रन पर दो विकेट था। तीसरे दिन 10 रन जुड़ने के बाद चंडीमल आउट हुए और फिर चार रन बाद ही मेंडिस भी आउट हो गए। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी 622 रनों पर घोषित की। इन दोनों के अलावा आर अश्विन, रिद्धिमान साहा और रविंद्र जडेजा ने भी पचासा जड़े। जडेजा नॉटआउट 70 रन बनाकर लौटे थे।

भारतीय टीम के पहली पारी के 622 रनों के विशाल स्कोर के सामने मेजबान श्रीलंका की शुरुआत खराब रही है। दूसरे दिन शुक्रवार को खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 5० रनों पर ही दो विकेट खो दिए हैं। वह मेहमानों से अभी 572 रन पीछे है। उपुल थरंगा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए और श्रीलंका को शून्य के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया। बता दें कि थरंगा अश्विन की गेंद पर केएल राहुल को कैच दे बैठे। इसके बाद 33 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा और 25 के व्यक्तिगत स्कोर पर करूणारतने अश्विन का शिकार हुए।
दिन का खेल खत्म होने पर कप्तान दिनेश चंडीमल आठ और कुशल मेंडिस 16 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत ने चेतेश्वर पुजारा (133), अजिंक्य रहाणे (132), रिद्धिमान साहा, (67) लोकेश राहुल (57), रविचंद्रन अश्विन (54) और रवींद्र जडेजा (नाबाद 7०) की बेहतरीन पारियों के दम पर अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles