32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

विक्रम स्कूल ने जीता भेल इंडिपेंडेंस कप

17-bhelभोपाल। विक्रम स्कूल, पिपलानी ने जवाहर लाल नेहरू स्कूल, हबीबगंज को टाईब्रेकर में 2-1 से हराकर भेल खेल प्राधिकरण, भेल स्पार्ट्स क्लब व भेकनिस द्वारा आयोजित की गई भेल इंडिपेंडेंस कप इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता एनसीसी मैदान, पिपलानी में सम्पन्न हुई। दर्शकों की भारी उपस्थिति में खेले गए खिताबी मुकाबले के पहले हॉफ के 22 वें मिनिट में विक्रम स्कूल मे विनायक ने आकर्षक गोल दागकर विक्रम स्कूल को 1-0 की बढत दिलाई। मध्यांतर तक विक्रम स्कूल 1-0 से आगे था। दूसरे हॉफ में जवाहर लाल नेहरू स्कूल के खिलाडियों से आक्रामक खेल खेला और 48 वें मिनिट मंे आकाश गोस्वामी के गोल की बदौलत 1-1 की बराबरी हासिल की। निर्धारित समय तक दोनो टीमें 1-1 से बराकर रही।
मैच का फैसला टाईब्रेकर से निकाला गया जिसमें विक्रम स्कूल विजयी रहा। भेल के महाप्रबंधक (वित्त एवं गढाई) डीडी पाठक के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ। समारोह में सर्वश्री एमएस किनरा, महाप्रबंधक (गुणता एवं मानव संसाधन), राजीव सिंह, महाप्रबंधक (हाईड्रो) व अध्यक्ष, भेल स्पोर्ट्स क्लब, बीके सिंह, अपर महाप्रबंधक, एम ईसाडोर, अपर महाप्रबंधक, अनन्त टोप्पो, अपर महाप्रबंधक, मनोज गायकवाड, कार्यकारी प्रभारी, भेल खेल प्राधिकरण, जेएस पुरी, आरएस ठाकुर, आरएन गिरि, गौतम मोरे, सत्येन्द्र यादव व अविनाश बांगरे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर क्रॉसकंट्री के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय श्रीवास ने किया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles