भोपाल। राजधानी स्थित बड़ी झील पर खेली जा रही राजाभोज मल्टी क्लाॅस सेलिंग चैम्पियनशिप (रैकिंग) के पांचवें दिन आज हवा के लगातार परिवर्तन के चलते विभिन्न क्लाॅस वोट की एक-एक ही रैस हुई। बड़ी झील पर आयोजित 29er इवेंट में अकादमी के खिलाडी अमित विश्वकर्मा और प्रदीप ठाकुर की जोड़ी पहले स्थान पर है । चैम्पियनशिप के लैजर 4.7 क्लाॅस वोट इवेन्ट में शीर्ष स्थान पर चल रही अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर जूरी की सुनवाई के दौरान डिसक्वालीफाय होने से आज पहले की बजाय दूसरे स्थान पर पहुंची जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे अकादमी के खिलाड़ी राममिलन यादव पहले स्थान पर पहुंचे। तीसरे स्थान पर हैदराबाद के खिलाड़ी एम. साइबाबा है। इसी प्रकार आॅप्टीमिस्ट क्लास इवेन्ट के बालिका वर्ग मे अकादमी की खिलाड़ी उमा चैहान पहले, श्रद्धा वर्मा दूसरे और रितिका दांगी तीसरे स्थान पर चल रही हैं। इसी इवेंट के बालक वर्ग में तमिलनाडु के नवीन प्रभाकर शीर्ष स्थान पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि तमिलनाडु के नीलानंद दूसरे और अकादमी के खिलाड़ी आशीष विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर ही चल रहे है।
इसी तरह लैजर रेडियल क्लास वोट इवेन्ट में भी अकादमी की खिलाड़ी तनु बिसेन तीसरे स्थान पर चल रही हैं। जबकि पूना की रमया सर्वानन शीर्ष स्थान पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरे क्रम पर तमिलनाडु की नैत्रा हैं। चैम्पियनशिप में 29er क्लास वोट इवेन्ट में अकादमी के पूर्व खिलाड़ी एवं भारतीय नौ सेना का प्रतिनिधित्व कर रहे आनंद ठाकुर और विशाल ठाकुर की जोड़ी आज पहले के बजाय दूसरे स्थान पर रही जबकि दूसरे स्थान पर चल रही नौ सेना के बृजराज वर्मा और पंकज की जोड़ी पहले स्थान पर पहुंची। तीसरे स्थान पर आर्मी याटिंग नोड के खिलाडी नरेंद्र सिंह और एस.आर. राउत की जोड़ी रही। इसी तरह फिन क्लास बोट इवेंट मे स्वतंत्र कुमार सिंह पहले, विवेक दूसरे और प्रमित तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। प्रतियोगिता में आर्मी याटिंग नोड मुंबई के खिलाड़ियों का 470 और फिन क्लास वोट इवेन्ट में अपना दबदबा बनाए रखा हैं। लैजर स्टेन्डर्ड में मुंबई के खिलाड़ी उपमन्यू दत्ता शीर्ष पर बढत बनाए हुए है जबकि दूसरे क्रम पर टीएससी बैंगलूरू के विष्णू सर्वानन हैं।
समापन आज
राजधानी स्थित बड़ी झील पर 18 से 23 अगस्त, 2017 तक आयोजित राजाभोज मल्टी क्लाॅस सेलिंग चैम्पियनशिप (रैकिंग) का बुधवार 23 अगस्त 2017 को समापन होगा। जल क्रिडा केन्द्र पर सांय 4.00 बजे आयोजित समापन कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा।