26.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

दामोदर तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कमेन्ट्री करेंगें

bhopal,संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास में कार्यरत राजधानी के कमेन्ट्रेटर दामोदर प्रसाद आर्य, भारत और श्रीलंका के मध्य खेली जा रही पॉच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रंखला के तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आकाशवाणी पर कमेंन्ट्री करेंगे। यह मैच 27 अगस्त को पल्लेकेल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी, श्रीलंका में खेला जायेगा। आकाशवाणी पर मैच का प्रसारण रविवार को दोपहर 2.30 बजे से होगा। उल्लेखनीय है कि दामोदर ने हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के मध्य खेली गई एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रंखला के दूसरे मैच में भी कमेन्ट्री की थी। वे आकाशवाणी की बास्केटबाल व बैडमिन्टन की कमेन्ट्री पैनल में भी शामिल हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles