36.2 C
New Delhi
Monday, April 21, 2025

खेलमंत्री बिलियर्ड एवं स्नूकर ट्रेनिंग हाॅल का करेंगे लोकार्पण

भोपाल। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को प्रदेश में ख्ेाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर राजधानी सहित प्रदेश के समस्त जिलों में ख्ेाल दिवस पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। खेल दिवस पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा प्रातः 10.30 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित इंडोर हाॅल में नवनिर्मित बिलियर्ड और स्नूकर टेªनिंग हाॅल का लोकार्पण किया जाएगा। इस मौके पर विश्व के नं. दो स्नूकर खिलाड़ी श्री कमल चावला, संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन मौजूद रहेंगे।

खेल दिवस पर राजधानी स्थित मेजर ध्यानचंद हाॅकी खेल परिसर में भोपाल हाॅकी और हाॅकी अकादमी की टीम के मध्य प्रातः 11.00 बजे मैत्री मैच खेला जाएगा। इसी दिन टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट में अपरांह 4.00 बजे जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से 2 सितम्बर, 2017 तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिदिन अपरान्ह 3.00 बजे से सांय 7.00 बजे तक मुकाबले खेले जाएंगे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-10 से सीनियर वर्ग के करीब 400 बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसी तरह प्रदेश के समस्त जिलों में भी ख्ेाल दिवस पर विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेलवृत्ति का वितरण किया जायेगा। इस सिलसिले में पूर्व में ही संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन द्वारा समस्त जिला ख्ेाल अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles