35.1 C
New Delhi
Friday, May 9, 2025

महापौर कप में भोपाल के हिस्से आए आठ पदक

51 पदकों के साथ जबलपुर बना ओवरऑल चैंपियन, इंदौर को मिला दूसरा स्थान
भोपाल। भोपाल जिले के खिलाड़ियों ने महापौर कप 18वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीते हैं। हालांकि वे भोपाल को शीर्ष स्थान नहीं दिला पाए। यहां जबलपुर 51 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना। इसमें 35 स्वर्ण, 11 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं इंदौर ने 9 स्वर्ण, 6 रजत और 16 कांस्य के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अशोकनगर 5 स्वर्ण, 9 रजत आैर 4 कांस्य के साथ तीसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा साई भोपाल के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता जबलपुर के आशीर्वाद उत्सव मैरिज हॉल में मध्यप्रदेश वुशू संघ द्वारा आयोजित की गई थी। यहां रविवार को खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles