37 C
New Delhi
Saturday, April 19, 2025

रोलेंट ओल्टमेंस खिलाड़ियों को सिखा रहे हॉकी के गुर

भोपाल: 09 सितम्बर,विश्व के जाने माने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी कोच रोलेंट ओल्टमेंस इन दिनों मध्यप्रदेश राज्य पुरुष हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों को हॉकी खेल का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखार रहे हैं। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया के प्रयासों से अकादमी के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय हॉकी प्रशिक्षण प्राप्त करने और प्रतिभा निखारने का अवसर मिला है।

खेल मंत्री के अनुरोध पर भोपाल आए अंतर्राष्ट्रीय हॉकी कोच श्री रोलेंट ओल्टमेंस शुक्रवार को राजधानी स्थित मेजर ध्यानचंद हाॅकी खेल परिसर पहुंचे जहां उन्होंने खिलाड़ियों को हॉकी खेल की बारीकियों के संबंध मे विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने हाॅकी खेल में प्रतिभा निखारने के लिए खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। श्री आल्टमेन्स दो सप्ताह की ट्रेनिंग के दौरान खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए अभ्यास और तैयारी के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एम. के. कौशिक, प्रशिक्षक. हबीब हसन, सहायक प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा सहित अकादमी के खिलाड़ी मौजूद थे।इससे पूर्व उन्होंने खेल संचालक उपेंद्र जैन से मुलाकात की और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles