वालीबॉल फाइनल में आईईएस ने एसआईआरटी को हराया

0

भोपाल। आईईएस कॉलेज ने रविवार को आरजीपीवी नोडल स्तरीय वालीबॉल की चैंपियन ट्रॉफी जीत ली है। उसने रविवार को आईईएस कॉलेज के मैदान पर एसआईआरटी को 25-19 एवं 25-21 से पराजित किया। यह टीम अब आरजीपीवी की राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। विजेता टीम के सौरभ को बेस्ट प्लेयर चुना गया। आईईएस ग्रुप की डायरेक्टर डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि यहां सोमवार से आरजीवीपी की नोडल स्तरीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का आगाज होगा।