नोडल नेटबॉल प्रतियोगिता में एलएनसीटी को पुरुष वर्ग का खिताब भी मिला

0

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में लक्ष्मीनारायण कॉलेज आॅफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित नोडल नेटबॉल प्रतियोगिता में एलएनसीटी की पुरुष टीम ने भी खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी ने एलएनसीटी एक्सीलेंस को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-5 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच से पहले एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे और ओएसडी डॉ.अशोक राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल में एलएनसीटी एक्सीलेंस ने टीआईटी को 16-0 से और एलएनसीटी ने सिस्टेक गांधीनगर को 12-4 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।

प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अक्षांस जैन, बेस्ट शूटर आदर्श सिंह वर्मा, बेस्ट डिफेंडर विकास सिंह और विशेष पुरस्कार सिस्टेक के भानु जादौन को दिया गया। स्पर्धा सचिव पंकज जैन ने बताया कि भोपाल नोडल की टीम इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।