आरजीपीवी नोडल योगा में एलएनसीटी ओवरऑल चैंपियन

0

भोपाल। राजीव गांधी तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित नोडल योगा प्रतियोगिता में एलएनसीटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में ओरिएंटल कॉलेज की टीम रनरअप और मल्होत्रा कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगगिता में एलएनसीटी, टीआईटी, ओरिएंटल, मल्होत्रा, एसएटीआई विदिशा, एसवीआईटीएन बैतूल कॉलेजों ने भाग लिया। व्यक्तिगत स्पर्धा में बैतूल के विवेक भोसे और महिला वर्ग में एलएनसीटी की अंजलि गुप्ता को प्रथम स्थान मिला। एलएनसीटी ग्रुप के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे और ओएसडी डॉ.अशोक राय, प्राचार्य डॉ. राकेश मोवार की उपस्थित में टीम को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खिलाड़ी और रैफरी अरविंद साह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी पंकज जैन ने किया।