पुनीत दाते -आदित्य श्रीवास्तव मध्यप्रदेश रणजी टीम में

0

भोपाल। मध्यप्रदेश की रणजी टीम में भोपाल के पुनीत दाते और आदित्य श्रीवास्तव चयनित हुए हैं। एमपीसीए द्वारा साेमवार को 16 सदस्यीय मप्र रणजी टीम की घोषणा कर दी गई। टीम की कप्तानी देवेंद्र बुंदेला को सौंपी गई है। यह खिलाड़ी 28 सितंबर को इंदौर में रिपोर्टिंग करेंगे। इसके बाद 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभ्यास करेंगे।
पुनीत दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है वे गत वर्ष रणजी ट्राफी में प्रदर्शन के आधार पर आईपीएल के लिए नाॅमिनेट हुए थे। जबकि आदित्य श्रीवास्तव दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज है अब तक वे शुरुआती मैचों में 6 शतक लगाए चुके हैं। मध्यप्रदेश टीम 6 अक्टूबर को अपना पहला मैच वडोदरा के खिलाफ होलकर स्टेडियम में खेलेगी। जबकि दूसरा मुकाबला यहीं पर मुंबई के विरुद्ध खेला जाएगा। बता दें कि ये दोनों खिलाड़ी आदित्य और पुनीत अंकुर क्रिकेट अकादमी के चीफ कोच ज्योति प्रकाश त्यागी से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
यह है 16 सदस्यीय टीम: 1. देवेंद्र बुंदेला (कप्तान), 2. हरप्रीत सिंह (उपकप्तान), 3. वसीम अहमद, 4. आदित्य श्रीवास्तव, 5. रजत पाटीदार, 6. नमन ओझा, 7. शुभम शर्मा, 8. अंशुल त्रिपाठी, 9. ईश्वर पांडे, 10. चंद्रकांत सकूरे, 11. पुनीत दाते,
12. आवेश खान, 13. अंकित शर्मा, 14. मिहिर हिरवानी, 15. सारांश जैन और 16. अंकित दाने शामिल हैं।