पावर लिफ्टिंग में मध्यप्रदेश के प्रतीक ने देश के लिए जीते दो पदक

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रतीक नामदेव ने काॅमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए दो पदक जीते हैं। इसमें एक रजत और एक कांस्य शामिल है। साउथ अफ्रीका में प्रतीक ने 59 किलोग्राम भारवर्ग के इक्यूब्ड इवेंट में 475 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक जीता। वहीं अन इक्यूब्ड इवेंट में उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस इवेंट में उन्होंने 372 किग्रा वजन उठाया। स्पर्धा में 8 देशों के पावर लिफ्टरों ने हिस्सा लिया। प्रतीक सीहोर में कोच सत्यनारायण वारिया और भोपाल में दिलीप शर्मा से प्रशिक्षण हासिल करते हैं।