36.9 C
New Delhi
Saturday, June 14, 2025

खेलों को बढ़ावा दने के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जायेगी: खेल मंत्री

दतिया में खेल मंत्री ने किया वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का लोकार्पण

भोपाल। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दतिया स्थित लाला के ताल पर आज वाटर स्पोर्टस सेंटर का लोकार्पण किया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने की। इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुंदेला, कलेक्टर श्री मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री मंयक अवस्थी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है।
उन्होंने कहा कि दतिया में वाटर स्पोट्र्स सेंटर प्रारंभ हो जाने से पूरे संभाग के बच्चों को प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिला है। खेल मंत्री ने बच्चों का आह्वान किया कि वह इस स्पोर्ट सेंटर का लाभ लेकर वाटर स्पोट्र्स में अपने माता-पिता के साथ जिला व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि दतिया में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सुविधाएं प्रदान की जायेगी। यहां पर क्रिकेट के लिए उच्चकोटि की पिच, हॉकी ग्राउंड, बैडमिंटन ग्राउन्ड, एथलीटों के लिए 200 मीटर ट्रेक, खो-खो ग्राउन्ड तथा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों आदि की व्यवस्था की जायेगी। समारोह में जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि दतिया में खेलों के लिए हर साधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह सेंटर वाटर स्पोटर्स में रूचि रखने वाले बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने में मदद करेगा। उन्होंने बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खिलाड़ी बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारें और खेलों में अपना एवं अपने जिले का नाम रोशन करे। उन्होंने खेलों के विकास में खेल मंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समारोह को खेल संचालक श्री उपेन्द्र जैन ने भी संबोधित किया। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया व जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय स्टेडियम का निरीक्षण किया एवं खेल गतिविधियों की जानकारी हासिल की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles