25.3 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

बास्केटबॉल के सभी खिताब जीते द संस्कार वैली स्कूल की टीमों ने

भोपाल। द संस्कार वैली स्कूल के खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईसीएसई रीजनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के सभी खिताबों पर कब्जा कर लिया। इसमें प्रदेश के पांच प्रमुख स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया था। सतना में बीते दिनों खेली गई चैंपियनशिप के अंडर-17 आयु समूह बालक वर्ग के फाइनल मैच में द संस्कार वैली ने सेंट थॉमस स्कूल इंदौर को 13-08 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसी आयु समूह में बालिकाओं के फाइनल मुकाबले में द संस्कार वैली ने दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल को 33-10 से मात दी। अंडर-19 आयु समूह के बालक वर्ग में द संस्कार वैली ने क्रिस्तुकला सतना को 13-08 से पराजित किया। वहीं बालिकाओं ने बिलाबाेंग को हराया। इस जीत पर स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. अमलान के. साहा, एक्टीविटी हेड प्रतिभा ललवानी ने खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles