27.1 C
New Delhi
Saturday, May 10, 2025

कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल को मिले छह रजत और तीन कांस्य सहित 15 पदक

भोपाल। खुशबू रघुवंशी, प्रियंका यादव, हिमांशी पटेल, हंसा बेन राठौर, प्रियांशी प्रजापति और नुपुर प्रजापति ने राज्य शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में भोपाल के लिए स्वर्ण पदक जीते। सीहोर में खेली जा रही प्रतियोगिता में शुक्रवार को हमारी पहलवान बेटियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीते हैं। इसमें छह स्वर्ण, इतने ही रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई पहलवानों ने अलग-अलग तीन आयु समूहों में अपना दमखम दिखाया। स्वर्ण विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां शनिवार को बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पदक विजेता: रजत: कीर्ति पटेल, सृष्टि प्रजापति, माधुरी पटेल, राखी सोनी, दीप्ति खत्री, दीपा नामदेव। कांस्य पूर्णिमा जोशी, शिवानी शर्मा, छाया पटेल।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles