डोना सिंह ने जीते तीन पदक

0

भोपाल। डोनासिंह ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। इसमें कक्षा एक से छह तक के बच्चों को चार कैटेगरी में बांटा गया था। स्पर्धा में रूबी हाउस मार्च पास्ट विनर रही। वहीं सफयर हाउस ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। कक्षा छठवीं की डोना ने हर्डल्स, स्कीपिंग और 200 मीटर रेस में पदक जीते हैं। इसके अलावा अंडर-12 में मितांग्शी सोनी और आर्यन मल्होत्रा रनिंग वीथ पार्टनर में अव्वल रहे। प्रतियोगिता का आगाज ऊषा चौधरी ने किया।