एनके राई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में अतेंदर ने झटके चार विकेट

0

भोपाल। मैन ऑफ द मैच अतेंदर (4 विकेट) की सटीक गेंदबाजी की मदद से नोकिया इलेवन ने एनके राई स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मीडिया इलेवन को 15 रन से हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर गुरुवार को नोकिया ने 8/156 रन बनाए। इसमें शुभम ने 38 और रेहान ने 29 रन जुटाए। जवाब में मीडिया इलेवन लक्ष्य से 16 रन पहले ही ऑल आउट हो गई। अतेंदर के अलावा मृत्युंजय को दो सफलताएं मिली। मैच के बाद डाॅ. सुशील सिंह ठाकुर और आयोजन सचिव महफूज अली ने अतेंदर को मैन आॅफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।