तैराक सानिध्य ने एक स्वर्ण सहित जीते तीन पदक

0

भोपाल । आरपीएम डाल्फिन अकादमी के तैराक सानिध्य चौकसे ने ऑल इंडिया इंटर क्लब तैराकी प्रतियोगिता में तीन पदक जीते हैं। इसमें एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य शामिल हैं। स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 480 तैराकों ने हिस्सा लिया था। स्पर्धा के फाइनल में शहर के कार्तिकेय गुप्ता, तन्मय शिंदे और निनाद जैन क्रमश: चौथे, पांचवें और छठवें स्थान पर रहे। यह सभी तैराक आरपीएम डॉलफिन अकादमी में अभ्यास करते हैं। उनके प्रदर्शन पर अकादमी के डायरेक्टर व कोच सीएस धाकड़ ने प्रसन्नता व्यक्त की है।