भोपाल। नई दिल्ली में 14 से 25 नवम्बर, 2017 तक आयोजित 61वीं राष्ट्रीय शाॅटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में म.प्र. शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी बेटियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय शाॅटगन शूटिंग चैम्पियनशिप के अंतर्गत ट्रेप जूनियर वुमेन स्पर्धा के टीम इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी बेटी मनीषा कीर, शैफाली रजक और आयशा खान ने स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा इसी इवेन्ट की व्यक्तिगत स्पर्धा मंे शैफाली रजक ने रजत पदक जीता। इसी तरह प्रतियोेगिता के ट्रेप सीनियर वूमेन इवेन्ट में अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर, अनम बासित और प्रगति दुबे ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
राष्ट्रीय शाॅटगन शूटिंग चैम्पियनशिप में अकादमी के 26 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं इनमें 14 बालिका और 12 बालक खिलाड़ी शामिल हैं। यह खिलाड़ी प्रतियोगिता में शूटिंग अकादमी के तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह एवं प्रशिक्षक श्री हेमराज राणा के नेतृत्व में प्रतिभागिता कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 25 नवम्बर, 2017 को होगा। इससे पूर्व बालक एवं बालिका वर्ग में डबल ट्रेप, ट्रेप मिक्सड एवं स्कीट इवेन्ट में मुकाबले खेले जाऐंगे।

