28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

विधायक कपः शाहरिक इलेवन और साई टेन्ट सेमीफायनल में

भोपाल। शाहरिक इलेवन ने गोपाल पाण्डे फैंस क्लब को तथा साई टेन्ट ने महाजन इलेवन को हराकर विधायक कप टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफायनल में कदम रखा। डीएम स्कूल के प्राचार्य रमनदीप सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता भेल के एफ-सेक्टर, बरखेडा खेल मैदान पर खेली जा रही है।
प्रतियोगिता के तीसरे क्वार्टर फायनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोपाल फैंस क्लब 8.3 ओवरों में 40 रनों पर सिमट गई। 10वें नम्बर के बल्लेबाज संतोष ने नाबाद 22 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज शाहरिक इलेवन के गेंदबाजी की कसी हुई गेंदबाजी के सम्मुख दोहरी रनसंख्या तक नहीं पहुच पाया। शाहरिक इलेवन की ओर से खालिद ने 3, मनी व मोहसिन ने 2-2 विकेट लिए। साई टेन्ट ने जीत के लिए आवश्यक रन 4 विकेट खोकर बना लिए। जैद ने 12 रन बनाए। शाहरिक इलेवन ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
स्पर्धा के अंतिम क्वार्टर फायनल में महाजन इलेवन ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 68 रन बनाए। जिसमें जीतू ने 33 व जैकी ने 12 रन का योगदान दिया। साई टेन्ट की ओर से साजिद ने 3 विकेट चटकाए। जवाबी पारी खेलते हुए साई टेन्ट ने मैच के अंतिम ओवर में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। उबेद ने 22, सचिन व अमित ने 17-17 रन की पारियॉ खेली। महाजन इलेवन की ओर से जैकी ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। साई टेन्ट ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles