29.4 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

माउंट कार्मल स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते छह स्वर्ण सहित 16 पदक

भोपाल। 29वीं जिला स्तरीय इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता में माउंट कार्मल स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को बालकों के सभी आयु समूहों में काता और कुमीते के मुकाबले हुए। यहां माउंट कार्मल को 6 स्वर्ण, 4 रजत और छह कांस्य सहित 16 पदक मिले। वहीं योद्धा अकादमी के खाते में पांच स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य सहित 15 तमगे आए। इसके अलावा डीएमडीए, एशिया पेसिफिक और डीपीएस कोलार को एक-एक स्वर्ण पदम मिले। इन्हें मिले पदक: स्वर्ण: अर्नव कुशवाहा, हर्षित गर्ग, कृष्णा चौरसिया, सहस्त्रजीत सिंह, आरव सिंह बिंद्रा, शौर्य माहेश्वरी, कर्तव्य बन, सोमेदित्य शर्मा, निशित नारायणन, पार्थ यादव, देवांश खरे और कुश माहेश्वरी। रजत: अथर्वन श्रीवास्तव, श्रेष्ठ जैन, मिहिर दिघे, सक्षम दीक्षित, सार्थक गजवानी, तेजस वार्ष्णेय, पार्थ यादव, एनजे सुइजन और दायित्यमान चतुर्वेदी। कांस्य: अंश कुशवाहा, श्रेष्ठ जैन, अथर्वन श्रीवास्तव, अंश कुशवाहा, गौरव वर्मा, आयुष पंजारे, गौरव वर्मा, पार्थ धाकड़, कार्तिक तिवारी, एस. सिद्धेश, कोवित खत्री, हर्ष, ऋषित, विहान, अविचल मिश्रा, रक्षित टंडन, ध्रुव पवार, सनिध्य दीक्षित, अद्वित्य, नवदीप कंवर, दर्पण बीजू, राथर्व राठौर और विराट तिवारी।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles