डिस्कस थ्रो में मनीष जोगी की चांदी

0

भोपाल। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के डिस्कस थ्रोअर मनीष जोगी ने 33वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीत है। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को मनीष जोगी ने 47.46 मीटर चक्का फेंक कर रजत पदक जीता। वे तात्या टोपे स्टेडियम में कोच एसके प्रसाद से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।