नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच मोहाली में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं भारत के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा ओपनिंग करने आये हैं। टीम इंडिया में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं है। पहले वनडे मैच वाली टीम को ही रखा गया है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से श्रीलंकाई आक्रमण के सामने नतमस्तक हो गए थे। 29 रनों पर ही मेजबान टीम ने सात विकेट खो दिए थे। उसका 50 का आंकड़ा भी छू पाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ने 65 रनों की पारी खेल भारत को बेहद शर्मनाक स्थिति में जाने से बचाया था और 100 रन का आंकड़ा पार कराया था।
रोहित ने सहवाग को पीछे छोड़ा
40वां ओवर टीम इंडिया के लिए बहुत ही अच्छा साबित हुआ। इस ओवर में रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 16वां शतक जड़ा। उन्होंने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर शतक पूरा किया। इस ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर ने छक्का जड़ा। पांचवीं और छठी गेंद पर सिंगल लिया गया। भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सहवाग को पीछे छोड़ा। सहवाग ने 15 वनडे शतक लगाए हैं। भारत का स्कोर 245/1
39वां ओवर परेरा कर रहे हैं। अर्धशतक लगाने के बाद श्रेयस ने रनों की रफ्तार बढ़ा दी है। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा। इस ओवर से भारत के खाते में 12 रन आये। 38वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। इस ओवर से टीम इंडिया के खाते में 4 रन आये। पथिराना ने 37वें ओवर की शुरुआत वाइड से की। इसके बाद रोहित ने पहली गेंद पर रन नहीं लिया। वहीं इसके बाद दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक श्रेयस को दी। श्रेयस ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। इसके बाद फिर से पथिराना ने वाइड गेंद फेंकी। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने सिंगल लिया और रोहित 1 रन लेकर ओवर खत्म किया। रोहित 96 और अय्यर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। 36वां ओवर धनंजया कर रहे हैं। इस ओवर की पहली गेंद डॉट गई। इसके बाद दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर सिंगल आया। पांचवीं गेंद डॉट गयी और छठी गेंद पर अय्यर ने चौका जड़ा। इस ओवर के बाद रोहित 94 और अय्यर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 211-1 35वां ओवर लकमल कर रहे हैं। इस ओवर की पहली गेंद पर ही रोहित ने चौका जड़ा। इससे टीम इंडिया का स्कोर 200 रन पार पहुंच गया है। दूसरी और तीसरी गेंद डॉट गई। इसके बाद चौथी गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। यह ओवर कुल 5 रन के साथ खत्म हुआ। भारत का स्कोर 204-1