भोपाल। सेंट मैरी काॅन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा शताक्षी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। आंध्रप्रदेश में शताक्षी सिंह ने पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी को अंडर-8 आयु समूह में हराया। वे कोच ब्रजेश वर्मा एवं संतोषी वर्मा से प्रशिक्षण हासिल करतीं हैं। बता दें कि शताक्षी गोवा में खेली गई राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में स्वर्ण और भोपाल में राष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप में रजत जीत चुकीं हैं।