सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली के शानदार 153 रनों की मदद से टीम इंडिया ने 307 रन बनाए। अफ्रीका को 28 रनों की बढ़त मिली। इसके जवाब में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीका की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। उसने 3 रनों पर दो विकेट खो दिए। खराब रोशनी के कारण जब खेल रोका गया तब अफ्रीका 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना चुका था। डिविलियस 50 और डीन एल्गर 36 रन बनाकर खेल रहे थे। दक्षिण अफ्रीका को अब तक 118 रनों की बढ़त मिल चुकी है।इससे पहले तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ।दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही विराट कोहली ने करियर का 21वां टेस्ट शतक जमाया। उन्होंने न सिर्फ शतक जमाया, बल्कि उसे 150 के पार भी ले गए। लेकिन इससे पहले जैसे ही विराट का 21वां शतक पूरा हुआ, उसके थोड़ी देर बाद ही हार्दिक पांड्या ने अपनी लापरवाही से विकेट गंवा दिया। उन्हें फिलेंडर ने सीधे थ्रो पर रनआउट कर दिया।उनके बाद क्रीज पर आए आर अश्विन ने कोहली के साथ मिलकर 71 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को अफ्रीका के और करीब पहुंचा दिया ।अश्विन 38 रन बनाकर आउट हुए।अश्विन के बाद मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर मोर्कल का शिकार बने.कप्तान विराट कोहली ने 89वें ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई और बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर नहीं टिक सका। इसके साथ ही टीम इंडिया 300 रन के पार भी पहुंच गई.।भारत को नौवां झटका ईशांत शर्मा के रूप में लगा. लेकिन 307 रनों के स्काेर पर जैसे ही विराट कोहली का विकेट गिरा टीम इंडिया की पहली पारी सिमट गई.। विराट ने 153 रनों की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले भारत 28 रन पीछे है.दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीकी पारी की शुरुआत एडेन मार्करम और डीन एल्गर ने की. लेकिन दूसरे ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया. उन्होंने एडेन मार्करम को 1 रन पर आउट कर दिया. हाशिम अमला को बुमराह ने 1 रन पर आउट कर दिया. अफ्रीका ने शुरुआत में 3 रन पर दो विकेट खो दिए थे.बाद में डिविलियर्स और डीन एल्गर ने पारी को संभाला. टी टाइम तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए.दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 24वें ओवर में बारिश ने खलल डाल दिया.मैच को बारिश के कारण रोक दिया गया मैच रुका उस समय अफ्रीका 2 विकेट पर 68 रन बना चुका था।

